फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के निजीकरण से बचाने के लिए हर कुर्बानी देंगे रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे को निजीकरण से बचाने के लिए रेलकर्मी हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। रेलवे को निजीकरण से बचाने के लिए आम लोगों को भी जोड़ने की जरूरत है। ये बातें ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने प्लांटडिपो इंजीनियरिंग कारखाना परिसर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कहीं। इसके पूर्व रेलकर्मियों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के प्रबंधक कार्यालय के समक्ष पहुंचे। यहां सभा के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्य कारखाना प्रबंधक के प्रतिनिधि सहायक कार्मिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

केंद्रीय महामंत्री एसएनपी0 श्रीवास्तव ने कहा कि रेलवे को बचाने के लिए हमें जनता का सहयोग लेना होगा। निजीकरण से सबसे अधिक मुश्किल आम लोगों को होगी। इसलिए हमें जनजागरण कर इसे जन आंदोलन बनाना होगा। महामंत्री ने कहा कि न्यू पेंशन को लेकर हमारा विरोध जारी है।कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई के साथ हमें रेल को बचाने की भी लड़ाई उसी ताकत लड़नी होगी। सभा में केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय ने कहा कि वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन परियोजना की घोषणा की है। इसमें भारतीय रेल को 1.5 करोड़ की कुल संपत्ति को बेचने का प्रस्ताव है। कहा कि इसका हर स्तर पर विरोध हागा। केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि प्लांटडिपो इंजीनियरिंग कारखाना में संरचनाशाला अनुभाग के नियमित कार्यों को रेल प्रशासन आउटसोर्सिंग कर रहा है। यंत्रशाला अनुभाग के क्रासिंग का कार्य एवं फ्लैशबट्ट वेल्डिंग प्लांट का रेल वेल्डिंग कार्य को बंद कर दिया गया हैं। कर्मचारियों को तीन वर्षों से सेफ्टी बूट का वितरण नहीं किया गया है। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि पीडी इंस्टिट्यूट मैनेजिंग कमेटी का चुनाव एक वर्ष बाद भी नहीं कराया गया। बाद में मांगों से संबंधित मांगपत्र मुख्य कारखाना प्रबंधक के प्रतिनिधि सहायक कार्मिक अधिकारी मनोज पासवान को सौंपा। इस अवसर पर एसएसडी मिश्रा, केदार प्रसाद, रमेश चंद्रा, मुकेश सिंह, भईया लाल, श्रीराम सिंह, जेके सिंह, शोभनाथ सिंह, सीबी राय, एके उपाध्याय, केदारनाथ तिवारी, मोहन राम, रामजी यादव, दिनेश कुमार सिंह, बीबी सिंह, बृजमोहन लाल, अरविंद कुमार रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एसपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें