फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जलभराव

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर जीटी रोड पर हुआ जलभराव। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मानसून की आहट तो कई दिनों से थी मगर आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल आ जा रहे थे। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश कई दिनों से थी लेकिन शुक्रवार को मानसून की दस्तक जोरदार ढंग से हुई। सुबह से बारिश शुरू हुई तो दिनभर होती रही। इससे जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं नगर सहित जिले के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई। पिछले कई दिनों से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। बूंदाबांदी होने से उमस भी काफी बढ़ गई थी जिससे लोग काफी परेशान थे। लेकिन शुक्रवार की सुबह मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया और शहर से लेकर गांव तक झमाझम बारिश हुई। पीडीडीयू नगर के कोतवाली और गुरुद्वारे परिसर में पानी भर गया तो रेलवे के सेंट्रल, लोको कालोनी सहित पराहुपुर, लखमीपुर इलाके के आलवा सिद्धार्थपुरम कालोनी में जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। इससे काफी परेेेशानी हुई। इसी तरह नगर पंचायत चंदौली, चकिया और सैयदराजा के नगरीय इलाके में गलियों और सड़कों पर पानी लगने से लोगों के आवागमन में काफी दिक्कत हुई। दरअसल नगरीय इलाके के नालों और नालियों की सफाई नहीं होने से जलनिकासी में दिक्कत आ रही है। इससे नालियों का पानी उफनाकर घरों की चौखट तक पहुंच जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें