फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली के बाद से ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना-कोलकाता स्पेशल ट्रेन नौ अप्रैल को पटना से 12.15 बजे खुलकर देर रात 23.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर-हावड़ा स्पेशल नौ अप्रैल को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे खुलकर रात 01.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। जयनगर-नंदूरबार अनारक्षित स्पेशल दस अप्रैल को जयनगर से 02.00 बजे खुलकर पीडीडीयू होते हुए 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नंदूरबार पहुंचेगी। इसी तरह भागलपुर-नंदूरबार अनारक्षित स्पेशल 10 अप्रैल को भागलपुर से रात 23.00 बजे खुलकर पीडीडीयू होते हुए 12 अप्रैल को सुबह 07.00 बजे नंदूरबार पहुंचेगी। गुवाहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशल 15 अप्रैल को गुवाहाटी से शाम 18.00 बजे खुलकर 18 अप्रैल की भोर में 03.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें