पीडीडीयू नगर। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन का तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में रेलकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की योजना बनाई गई।
महाअधिवेशन में रेलवे में आउट सोर्सिंग रोकने, न्यू पेंशन स्कीम का विरोध, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए प्रमोश में ओपेन टू ऑल सिस्टम लागू करने, सभी कैटेगरी के लिए वेतनमान में विसंगतियां दूर करने और वेतनमान वृद्धि का मुद्दा छाया रहा। समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की योजना बनाई गई। इस मौके पर तीन वर्ष के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें गुमान सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. एम राघवैय्या राष्ट्रीय महासचिव चुने गए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के पीएस चतुर्वेदी जोनल महासचिव बनाए गए। इसी तरह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दानापुर मंडल के बीपी सिंह, हाजीपुर मुख्यालय से भूपेन्द्र यादव, पीडीडीयू मंडल से मिथिलेश कुमार सिंह, सुरेश पंजियार, सोनपुर मंडल से निर्मला रानी, समस्तीपुर मंडल से नर्मदेश्वर यादव, धनबाद मंडल से बीके महाजन शामिल किए गए। अधिवेशन में पीडीडीयू मंडल से सरयु प्रसाद सिंह, जगदीश सिंह, प्रकाश तिवारी, वाईके शर्मा, संदेश कुमार, सच्चेलाल यादव, मिथलेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार, सुरेश सिंह, श्रीनिवास दुबे, रमेश सिंह, विशेश्वर मिश्रा, कमलेश कुमार शमिल रहे।