फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेल कर्मियों ने 36 सूत्री मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के प्लांटडिपो में प्रदर्शन करते ईसीआरकेयू के पदा​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
ईसीआरकेयू के बैनर तले प्रदर्शन में आउट सोर्सिंग और निजी करण पर रोक की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर 36 सूत्री मांगों के समर्थन में रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की आमसभा में रेल कर्मियों से संबंधित 36 सूत्री मांगों के समर्थन में 2 फरवरी को अखिल भारतीय मांग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनरतले सभी शाखाओं पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान रिक्त पदों को भरने, सुरक्षा कोटी के पदों के सरेंडरपर रोक लगाने, यूपीएस में पुरानी पेंशन की सुविधाएं उपलब्ध कराने, पॉइंटमैन और ट्रैकमैन श्रेणियां के लिए लेवल-06 तक लाभ देने वाले वेतन संरचना को तुरंत जारी करने की मांग की। अध्यक्षता शाखा 03 के अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किया। ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्लांट डिपो कारखानापरिसर में शाखा मंत्री सुल्तान अहमद और रामजी यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके परकरमजीत सहायक मंत्री राकेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार, राजेश कुमार निषाद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें