फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए रेलकर्मियों ने किया उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पुरानी पेंशन बहाली सहित 16 सूत्री मांगों के समर्थन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनरतले रेलकर्मियों ने बुधवार को एक दिवसीय उपवास किया। रेलकर्मियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यात्री प्रतीक्षालय में अनशन कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने रेलकर्मियों की लंबित मांगों के पूरा होने में देरी होने के विरोध में राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय भूख हड़ताल की घोषणा की थी। इसी आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक, दो, तीन और प्लांट डिपो के पदाधिकारियों ने बुधवार की सुबह दस बजे पीडीडीयू जंक्शन पर भूख हड़ताल की शुरूआत की।
कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने, भारतीय रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण बंद करने, पदों को सरेंडर करने की प्रक्रिया बंद करने और आवश्यकतानुसार नए पद सृजित करने, रेलवे के सभी विभागों में सीधी भर्ती करने, एक जनवरी 2020 से तीस जून 2021 में बढ़े महंगाई भत्ते और राहत के एरियर का भुगतान करने की मांग की। रेलकर्मियों ने रेल आवासों की दशा सुधारने, महिला कर्मचारियों के पूरे वेतन पर सीसीएल स्वीकृत करने और महिला कर्मचारियों के लिए कार्य स्थल पर पर्याप्त सुविधा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान, केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, सहायक महमंत्री रमेश चंद्र, शाखा एक के शाखा मंत्री श्रीराम सिंह, गुलाम सिप्टेन, प्रवीन कुमार सिंह, राकेश कुमार, शाखा दो के शाखा मंत्री भैय्यालाल, अरुण कुमार उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें