फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हरिद्वार, ऋषिकेश सहित प्रदेश के रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस सूचना के बाद हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार की देर रात स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी ने स्टेशन का चप्पा चप्पा छान मारा।
विज्ञापन

आतंकी संगठन के एरिया कमांडर के हवाले से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैैं। प्रदेश में एलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार की देर रात राजकीय रेलवे पुलिस पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने स्टेशन पर जांच पड़ताल की गई। पेट परीक्षा के मद्देनजर ट्रेनों में और स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ हो गई। इसकी भी जांच की गई। जीआरपी ने आठों रेलवे प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड की चेकिंग की गई। जाँच पड़ताल में सबकुछ ओके मिला। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया की जांच पड़ताल लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें