फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल अधिकारी और कर्मचारी भी अपने घर पर फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आजादी के अमात महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के तहत पूर्व मध्य रेल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। अधिकारी और कर्मचारी ध्वजारोहण कर तिरंगे का सम्मान करेंगे। इसकी तैयारी पुरी हो चुकी है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरन्द्र कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनायेगा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 13 से 15 अगस्त तक पूर्व मध्य रेल मुख्यालय एवं सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, धनबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल सहित अन्य रेल कार्यालयों में कार्यरत 79,650 अधिकारी, कर्मचारी घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे का सम्मान करेंगे। पूर्व मध्य रेल की ओर से ‘हर घर तिरंगा‘ योजना में रेल कर्मियों, उनके परिजनों एवं आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। स्टेशनों पर उद्घोषणा के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा‘ योजना से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल की ओर से इस अवसर पर डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें