फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिनों से ठप है रेलनीर की आपूर्ति, यात्री हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर छह दिनों से रेलनीर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे यात्रियों को निजी कंपनी के पानी की बोतले महंगे दाम पर खरीदनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में पानी आपूर्ति न होने से लोगों में आक्रोश है। दानापुर रेलनीर प्लांट में गड़बड़ी की वजह से यह समस्या आई है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मंगलवार से नियमित पानी आपूर्ति होगी। पीडीडीयू जंक्शन पर प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों में सवार होते हैं और उतरते हैं। वहीं यहां से गुजरने वाली 110 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों से डेढ़ लाख से अधिक यात्री गुजरते हैं। यात्रियों को सस्ते दाम पर शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने अपना अलग रेल नीर प्लांट बनाया है। बिहार के पटना जिला में दानापुर स्थित प्लांट से स्थानीय स्टेशन पर रेल नीर पानी की आपूर्ति होती है। यह बोतल यात्रियों को स्टेशन स्थित स्टालों पर 15 रुपये में मिलता है। रेल नीर न मिलने पर कई अन्य ब्रांडों से रेलवे का समझौता है। इन्हीं पंजीकत ब्रांड के पानी ही स्टेशन पर बिकते हैं लेकिन इनकी कीमत 20 रुपये प्रति बोतल होती है। प्लांट में तकनीकी खराबी की वजह से 18 मई से स्टेशन पर रेल नीर की आपूर्ति बंद हो गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्थित 30 स्टालों पर प्रतिदिन औसतन 7200 बोतल पानी की खपत होती है। भीषण गर्मी में पानी की डिमांड और बढ़ गई है। रेल नीर न आने पर यात्रियों को पांच रुपये अधिक कीमत देकर अन्य ब्रांडों का पानी लेना पड़ रहा है। वहीं बाहर से आए यात्री स्टालों पर रेल नीर की डिमांड कर रहे हैं। इसको लेकर स्टाल संचालक और यात्रियों के बीच किचकिच हो रही है। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से रेलनीर की आपूर्ति ठप हुई थी। अब शुरू हो गई है, मंगलवार से स्टालों पर रेल नीर मिलने लगेगा। -धीरज कुमार,मंडल वाणिज्य प्रंबधक और जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें