फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र मंत्र के चक्कर में हुई राधेश्याम की हत्या

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में राधेश्याम पटेल के हत्यारोपी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली । मुगलसराय कोतवाली के डांडी के बिजुरियाबीर गांव में चार दिन पहले रिटायर्ड रेलकर्मी राधेश्याम पटेल की गला रेतकर की गई हत्या तंत्र मंत्र के चक्कर में हुई थी। राधेश्याम से झाड़ फूंक कराने पर फायदा नहीं होने और बेटे-बहू की मौत से नाराज होकर दुलहीपुर निवासी व्यक्ति ने सुपारी देकर राधेश्याम की हत्या करा दी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित छह आरोपितों को पकड़ा है। उनके पास से 1.24 लाख रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 20 वर्ष पहले रेलवे से रिटायर राधेश्याम तांत्रिक भी था। वह तंत्र - मंत्र और झाड़ फूंक का काम करता था। दुलहीपुर निवासी भगेलू प्रसाद पटेल ने पूर्व में अपने बड़े बेटे संजू और उसकी पत्नी प्रभावति की राधेश्याम से झाड़ - फूंक कराई । दोनों बीमार थे। झाड़ फूंक कराने के बाद संजू और प्रभावती की हालत और खराब हो गई । काफी इलाज के बाद भी दोनों की जान नहीं बची।
विज्ञापन

भगेलू बेटे और बहू की मौत का जिम्मेदार तांत्रिक राधेश्याम को मानने लगा। कुछ दिन बाद भगेलू के छोटे बेटे की तबीयत भी बिगड़ गई । दवा से आराम नहीं हुआ तो भगेलू अपने बेटे को लेकर दूसरे तांत्रिक के पास गया। तांत्रिक ने बताया कि राधेश्याम के चलते ही उसके बेटे की हालत खराब हुई है। वही कुछ कर रहा है। यह सुनने के बाद भगेलू ने राधेश्याम को रास्ते से हटाने की ठान ली। उसने दामाद नंद लाल पटेल को पूरी बात बताई और अपने प्लान में शामिल किया। अलीनगर निवासी मोहम्मद इरफान जो मुंबई में रहता है को हत्या की जिम्मेदारी दी गई। इरफान ने अपने दोस्त साहिल के साथ मिलकर 1.70 लाख रुपये में हत्या की सुपारी ले ली। 31 अगस्त की रात इरफान और साहिल अपने साथियों के साथ राधेश्याम के घर में घुस गए। और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कटेसर साहुपुरी रोड पर बखरा के सामने से हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया। सभी रुपयों का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे। इस मामले में राहुल यादव निवासी कुतुलपुर थाना रामनगर, इरफान निवासी गौरैया थाना अलीनगर, नंदलाल पटेल निवासी गौरैया, भगेलू पटेल निवासी दुलहीपुर सहित छह को गिरफ्तार किया। साहिल निवासी सुल्तानपुर कजरी थाना रामनगर की तलाश जारी है। गिरफ्तार दो लोग नाबालिग हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और सुपारी के एक लाख 24 हजार रुपये भी बरामद किए हैं ।
चंदौली। बुजुर्ग की हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपितों की गिरफ्तारी टीम में मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेशचंद तिवारी, सर्विलासं सेल प्रभारी एसआई शैलेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ एसआई मुकेश कुमार तिवारी, एसआई रमेश यादव, दिलीप श्रीवास्तव, मिर्जा रिजवान बेग, अमित मिश्र, हेड कांस्टेबल प्रह्लाद यादव, भानू यादव, सत्येन्द्र गुप्ता, अभय सिंह, सर्विलासं सेल के एसआई सूरज सिंह, कांस्टेबल देवेन्द्र सरोज, अमित सिंह, गणेश तिवारी शामिल हैं।
सौतेली मां ने पुत्र को बनाया था आरोपी
चंदौली। रिटायर्ड रेलकर्मी राधेश्याम की हत्या के बाद दूसरी पत्नी मुन्नी देवी ने मृतक की पहली पत्नी के पुत्र अनिल पटेल उर्फ पप्पू को आरोपी बनाया था । आरोप लगाया था कि संपत्ति विवाद में अनिल ने हत्या की है । लेकिन पुलिस की जांच में अनिल निर्दोष निकला ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें