दिल्ली में आयोजित आरबीट कप में विजेता पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। नईदिल्ली के धर्म सिंह मान स्टेडियम में चल रहे आर्बिट कप के फाइनल मुकाबले में जूनियर वर्ग में टारगेट एकेडमी बनारस और सीनियर वर्ग के फाइनल में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने खिताब जीता। जूनियर वर्ग में टारगेट एकेडमी बनारस ने चित्रकूट स्पोर्ट्स को पांच विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए चित्रकूट स्पोर्ट्स की टीम ने 20 ओवर में मात्र 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट एकेडमी बनारस ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 104 रन बनकर खिताब जीता। प्लेयर ऑफ द मैच राहुल निषाद बने जबकि फाइटर ऑफ द मैच आलोक बने। सीनियर वर्ग के फाइनल में हुए 30 ओवर के मुकाबले में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने टॉस जीत पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्ष मन क्रिकेट एकेडमी दिल्ली की पूरी टीम 134 रन बनाकर आउट हो गई। पूर्वांचल स्पोर्ट्स की तरफ से कृष्णा, अंश यादव ,राहुल और अभिज्ञान ने दो-दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने पावर प्ले में ही बिना विकेट गंवाए 7 ओवर में ही 75 रन बना लिए। टीम ने 15 ओवर में एक विकेट खोकर 135 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। टीम की तरफ से अंश पांडेय ने 57 गेंद पर शानदार शतक बनाए। शिरीष ने 14 रन बनाकर साथ दिया। प्लेयर ऑफ द मैच अंश यादव रहे। बेस्ट बॉलर कृष्णा यादव और बेस्ट बैटर मिलू को चुना गया। मुख्य अतिथि शर्मन और सुरेश ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया। टीम के कोच शौजब हुसैन और फिजियो शुभम यादव रहे।