फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जूनियर क्रिकेट में पूर्वांचल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में खेले जा रहे त्रिकोणीय जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्वांचल क्रिकेट क्लब ने 3-1 से सीरीज पर जीत ली। चौथे और अंतिम मुकाबले में एएस स्पोर्ट्स ने पूर्वांचल क्रिकेट क्लब को छह रनों से पराजित किया। हार कर भी पूर्वांचल की टीम ने सिरीज पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एएस स्पोर्ट्स ने 19.3 ओवरों में विकेट खोकर 137 रन बनाए जिसमें सिद्धार्थ ने 49 रन बनाए पूर्वांचल क्रिकेट क्लब से गेंदबाजी करते हुए आयुष तिवारी ने पांच विकेट लिए। विवान चौरसिया एवं सरोज ने दो - दो विकेट लिए विग्नेश पांडेय ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान दिप्तेश सिंह ने नाट आउट 59 रन बनाए जबकि आयुष तिवारी ने 45 रन बनाए। एएस स्पोर्ट्स से मनिंदर ने दो विकेट लिए। मैन आफ दी सीरिज आयुष तिवारी रहे। बेस्ट बैट्समैन दिप्तेश सिंह, बेस्ट बॉलर विवान चौरसिया और सर्वश्रेष्ठ फिल्डर सलोनी प्रजापति बने। अंपायरिंग प्रणय शर्मा और विवेक कुमार ने की। मैच रेफरी टनटन वर्मा रहे। इस मौके पर गोपाल वर्मा, मल्लू खान, मुकेश पटेल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें