फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दशहरा, दीपावली और छठ पर चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कामाख्या-रोहतक-कामाख्या वाया छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, प्रयागराज रामबाग तक होगा। यह गाड़ी कामाख्या से 26 सितंबर से सात नवंबर तक हर शुक्रवार और रोहतक से 28 सितंबर से नौ नवंबर तक सात फेरों के लिए चलाई जाएगी। बताया कि कामाख्या-रोहतक साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 26 सितंबर से सात नवंबर तक हर शुक्रवार को कामाख्या से 10 बजे प्रस्थान करेगी। यह रंगिया, बारपेटा रोड, दूसरे दिन न्यू बोगाईगांव, कोकराझार, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बरसोई, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी और तीसरे दिन दोपहर एक बजे ज्ञानपुर रोड से होकर प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली और बहादुरगढ़ से 13:52 बजे छूटकर 14:45 बजे रोहतक पहुंचेगी। यह गाड़ी वापसी में 28 सितंबर से नौ नवंबर तक हर रविवार को रोहतक से 22:10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 11 बजे ज्ञानपुर रोड से होकर उन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर साढ़े तीन बजे कामाख्या पहुंचेगी। बताया कि इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, जेनरेटर सह लगेज यान का एक और एलएसएलआरडी के एक कोच सहित कुल 21 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें