फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उलेमा, बुनकर और प्रबुद्धजनों से किया जनसंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने सैयदराजा के वार्ड नंबर 10 खुशहाल अंसारी के आवास पर उलेमा, बुनकर व प्रबुद्धजनों के साथ जन संवाद कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं और हितों के बाबत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा काफी दिनों से संविधान से समाजवाद और सेकुलर शब्द हटाने का प्रयास कर रही है, जिसको हट जाने से अल्पसंख्यकों का भारी नुकसान ही नहीं मूल अस्तित्व खतरे में हो जाएगा। इस मौके पर रामानंद सिंह यादव, रजनीकांत पांडेय, मुनीर खान, औसाफ अहमद, सैयद आले अब्बास, सैयद अंसारी, शेख मोहम्मद, विश्वजीत सेठ, फखरे आलम, खुशहाल अंसारी, अख्तर अंसारी, भोनु , अयूब, सरफराज खान, खलील राइन ,आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें