फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस उत्पीड़न और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कामरेड रामदुलार बिंद ने कहा कि बीते दिनों बबुरी थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा (मुस्तफापुर) निवासिनी युवती के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़े गए थे। शिकायत पर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाए उल्टे पीड़ित पक्ष को ही पुलिस प्रताड़ित कर रही है। कोई भी अधिकारी कर्मचारी न्याय के लिए संघर्ष कर रही पीड़िताओं की सुध लेने नहीं पहुंचा। इस दौरान शांति देवी, बब्बन, बसंती देवी, जानकी देवी, जीरा देवी, योगेंद्र प्रसाद, बिहारी, बबलू बियार, मेहंदी हसन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें