फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के महाबलपुर में जलनिकासी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर क्षेत्र के महाबलपुर में प्राथमिक विद्यालय के पास जलभराव होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जल निकासी की मांग की । लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के समीप पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बारिश के बाद भी स्कूल परिसर ही नहीं रोड पर भी पानी जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती है।
कई बार प्रधान से इसकी शिकायत की गई लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से भी शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामाश्रय पटेल, याकूब भाई, फिरोज, सुल्तान, असलम, रियाज, इस्माइल, हबीब, रोजन, फेकू, सागर, पप्पू, मिठाई प्रसाद, मोहन लाल, दिनेश प्रसाद, रमेश, नखड़ू, किशोरी, दुर्गा, मिंता देवी, सरोज देवी, रजिया, शीला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें