फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। पूरागनेश गांव स्थित घरों से निकले वाले गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसमें गांव के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा हो जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र में बदबू फैली रहती है। वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य मार्ग का प्रयोग हर राेज काफी संख्या में ग्रामीण करते हैं। कहा कि कई बार जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या के प्रति अधिकारियों का ध्यान दिलाने के लिए गांव के नंदलाल निषाद, दिनेश निषाद,जनक लाल, छोटेलाल गुप्ता आकाश निषाद, भोले गुप्ता आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की। चेताया कि जल्द ही समस्या का निदान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें