फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : तीन किमी सड़क पर तीन सौ गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से चहनिया जाने वाले मार्ग की हालत जर्जर है। 20 किमी लंबे मार्ग में तीन किमी का हिस्सा रेलवे का है। रेलवे अपने हिस्से की सड़क की मरम्मत नहीं करा रहा। तीन किमी सड़क पर तीन सौ गड्ढे हैं, जिसके चलते हिचकोले खाते आने-जाने को लोग मजबूर हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर-चहनियां मार्ग रेलवे कॉलोनी से होकर जाता है। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से कैरेज एंड वैगन तक करीब तीन किमी सड़क रेलवे और पटपरा गांव से चहनियां तक राज्य सरकार के हिस्से में आती है। रेलवे अपने इलाके के सड़क की मरम्मत प्रति वर्ष कराता है। रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़क ध्वस्त हो चुकी। तीन किमी की सड़क पर तीन सौ से ज्यादा गड्ढे हैं। ऐसे में इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी जाने वाले रेलकर्मियों और उनके परिवार वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के पास ही रनिंग रूम है। ड्यूटी खत्म होने के बाद लोको पायलट और गार्ड भी हिचकोले खाते रनिंग रूम पहुंचते हैं। मालगोदाम के पास पोखरा है, जहां डाला छठ में हजारों की भीड़ जुटती है। वहीं, पोखरे के दूसरे छोर पर भोगवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसी रास्ते से मरीज अस्पताल जाते हैं। रेलवे के मंडल अभियंता पी तिवारी ने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है। जल्द ही रेलवे के हिस्से की सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें