ताराजीवनुपर। चहनिया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रुपेठा में बच्चों से बालू, ईंट ढुलवाने के मामले में रविवार को बीएसए सचिन कुमार ने स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। अमर उजाला ने 26 अप्रैल के अंक में स्कूल में बालू-ईंट ढो रहे बच्चे शीर्षक से प्रकाशित किया था। विद्यालय में पढ़ाई के समय छोटे-छोटे बच्चे तपती धूप में सिर पर बालू और ईंट ढोते नजर आ रहे थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए बीएसए ने जांच के आदेश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की गई।