फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के लिए करें हरे चारे का प्रबंध:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को धानापुर के नेकनामपुर स्थित निराश्रित पशु आश्रय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली। उपजिलधिकारी को निर्देशित किया कि पशु आश्रय स्थल के निकट यदि चारागाह भूमि हो तो उन जगहों पर हरा चारा उगाया जाय जिससे पशुओं को आसानी से हरा चारा मिलता रहे। डीएम ने खंड विकास अधिकारी धानापुर को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत मिट्टी भराई का कार्य करें, ताकि बारिश में कीचड़ की संभावनाएं न रहे। साथ ही नैफेड से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की विधियों को बनाने और आश्रय स्थल के चारों तरफ वैरिकेटिंग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित नोडल अधिकारियों से कहा कि किसी भी दशा में पशुओं की देखरेख में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सकलडीहा, खंड विकास अधिकारी धानापुर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें