फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरक्षित जंगल में अवैध खेती की तैयारी, वन विभाग ने उपकरण किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षित वन भूमि पर कब्जा कर अवैध खेती करने की कोशिश को वन विभाग ने विफल कर दिया। सोमवार को मझगाईं रेंज की गंगापुर बीट में छापेमारी के दौरान वनकर्मियों ने सिंचाई के लिए लगाया गया पंपिंग सेट, प्लास्टिक पाइप, फावड़ा और अन्य कृषि उपकरण बरामद किए। सभी सामान जब्त कर रेंज कार्यालय भेज दिया गया। मझगाईं रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग आरक्षित वन भूमि पर कब्जा कर खेती करने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहां सिंचाई के लिए पंपिंग सेट और खेती में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री मिली। टीम ने सभी उपकरणों को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें