फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर छठ की तैयारियां तेज, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

विज्ञापन
बलुआ गंगा घाट पर हुई सफाई। संवाद
विज्ञापन
चहनिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट, रामघाट, कांवर, विशुपुर और महुआरी सराय घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय समितियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। गंगा में स्नान के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गोताखोरों और सुरक्षा नौकाओं की व्यवस्था भी की जा रही है। मुख्य मार्गों से लेकर घाट परिसर तक हाईमास्ट लाइट और अस्थायी प्रकाश स्तंभ लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें