फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दोपहर में घर से बाहर न निकलें गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में कड़ी धूप हो जा रही है वहीं रात में हल्की ठंडी रह रही है। इस मौसम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। राजकीय महिला चिकित्सालय की डाॅ. महिमा ने गर्भवती महिलाओं को दोपहर में घर से बाहर नही निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि दिन में घर से बाहर निकलने की आवश्यकता पड़ जाए तो गर्भवती महिलाएं सिर ढककर ही घर से निकलें। इसके अलावा अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीयें। मौसमी फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। हो सके तो ठंडे सामानों से दूर रहे। एसी और और कूलर में न सोएं । कहा कि जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, उन्हें भी सावधानी बरतनी चाहिए। बताया कि बच्चे को दूध पिलाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दूध के साथ पसीना बच्चे के मुंह में न चला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें