कौमी एकता दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के कसाब महाल स्थित पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को कुरान ख्वानी एवं दुआख्वानी की।
जिसमें
नेपाल व भारत में आए भूकंप में मरे व जख्मी लोगों के आत्मा की शांति के
लिए दुआ मांगी गई। फाजिल की नमाज के बाद पार्टी के कार्यकर्ता एवं आसपास के
सैकड़ों लोग कुरान की तिलावत पढ़ते रहे जो सुबह 10 बजे तक चली। इस अवसर
पर नगर अध्यक्ष मो. शाहिद ने लोगों से सहयोग की भी अपील की है।