फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रतिभा को मिला मान, खुशी से चहके मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मेधा को सम्मनित किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल रहे 21 छात्र-छात्राओं विधायक रमेश जायसवाल और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पुरस्कृत किया। बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता यादव को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे मेधावियों को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सम्मानित किया। इसका सीधा प्रसारण मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उन्होंने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में अव्वल रहे इरफान को लखनऊ में सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय स्तर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अव्वल रहे 21 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, जिला विद्यालय निरीक्षक जयप्रकाश, सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय ने मेधावियों का सम्मान किया। मेधावियों में हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता यादव को एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और पदक दिया गया। अव्वल 20 अन्य मेधावियों को 21 हजार रुपये, टैबलेट, प्रशस्तिपत्र और पदक से नवाजा गया।
विज्ञापन

विधायक ने बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम आप सभी लोगों के कठिन परिश्रम से प्राप्त हुआ है। ज्यादा मेहनत करके अपना मुकाम हासिल करें। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियो से उनके करियर को लेकर सवाल पूछे।
अमर उजाला ने भी किया सम्मानित
पीडीडीयू नगर। अमर उजाला ने भी प्रशस्ति पत्र, पदक और उपहार देकर जिले के 21 मेधावियों का सम्मान किया। इनसेट

प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं मेधानी
पीडीडीयू नगर। विधायक रमेश जायसवाल मेधावियों से पूछा कि उनमें से कितने लोग विधायक और सांसद बनना चाहते हैं। किसी ने हाथ नहीं उठाया। विधायक पूछा कि मुख्यमंत्री बनने की किसकी चाहत है तो दो छात्रों ने हाथ उठाए। डीएम बनने की बात की तो सबने हाथ उठा दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें