फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राधा-कृष्ण की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
घोसवा स्थित सर्वानंद तीर्थ सरोवर पर कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के घोसवा स्थित सर्वानंद तीर्थ सरोवर पर नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की गई। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से राधा-कृष्ण का नया मंदिर बनवाया है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए आचार्यों ने विधि-विधान से पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश सहित दस अधिवास कार्यक्रम आदि संपन्न कराया था। आरती और भोग लगाने के बाद मंदिर का पट दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया गया। मंदिर में लगे घंटों की गूंज के बीच राधे कृष्ण के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। वहीं हरिहरात्मक यज्ञ कुंड में यजमानों ने आहुति देकर जन कल्याण की कामना की। शनिवार को दोपहर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुशील सिंह जनौली, गुरुप्रसाद सिंह, अरुण सिंह, पप्पू सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें