फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रधान से पंचायत मित्र और अब बने एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूर्व विधायक साधना सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह और सदर विकासखंड के भदौलिया गांव निवासी शंभू नाथ के पुत्र चंद्र प्रकाश गौतम ने सफलता हासिल की है। चंद्रप्रकाश एसडीएम और अमन को जेल अधीक्षक का पद मिला है।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश गौतम भटपुरवा के ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। इसके बाद गांव के पंचायत मित्र चुने गए। वर्ष 2013-14 में पंचायत मित्र पद से इस्तीफा देकर प्रयागराज चले गए और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए। वर्ष 2019 में वे दिल्ली चले गए। तीसरे प्रयास में उन्होेंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। चंद्रप्रकाश की इस सफलता से परिवार ही नहीं बल्कि गांव और क्षेत्र के लोग भी गदगद हैं।
विज्ञापन

अमन कुमार सिंह ने सफलता का श्रेय अपनी माता साधना सिंह को दिया। उनके चयन के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें