फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रधान ने दीवार पर लिखवा दिया सारा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। विकास कार्यों में धांधली के आरोप से बचने के लिए ग्राम प्रधान ने सारा हिसाब पंचायत भवन की दीवार पर दर्ज करा दिया है। प्रह्लादपुर के प्रधान ने विकास कार्यों में खर्च आमदनी का पूरा विवरण दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह मिंटू ने पंचायत भवन की दीवार पर कागज, कलम, स्टेशनरी पर हुए खर्च तक का विवरण लिखवा दिया है। उन्होंने बताया कि गांव में वर्ष 2022-23 राज्य वित्त ( पंचम), केन्द्रीय वित्त (पंद्रहवां) से प्राप्त रकम और खर्च का सारा विवरण दीवार पर लिखा है। इससे जानने का हक ग्राम सभा प्रत्येक नागरिक को है। ग्राम सभा में बेहतर काम के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में गांव 11 लाख रुपये राज्य वित्त से पुरस्कार में मिले थे।
प्रधान आय-व्यय के मामले को ही पारदर्शी नहीं बनना चाहते हैं। वे गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रतिदिन विद्यार्थियों को एक घंटा पढ़ाते भी हैं।

कोट-
ग्राम प्रधान का कार्य सराहनीय है। गांव में स्वास्थ्य, सफाई, कोविड के दौरान कार्य, तालाब निर्माण आदि के काम हुए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से प्रोत्साहन पुरस्कार भी मिला है। अन्य गांवों में भी ऐसे कार्य होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार, खंड विकास अधिकारी, धानापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें