फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मौत के 36 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम, 7 पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
चहनिया में गंगा में डूबने से मृत शुभम खरवार। फाइल फोटो
विज्ञापन
चहनिया।
विज्ञापन

गंगा में युवक का शव मिलने के 36 घंटे बाद मंगलवार को परिवार वालों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी शुभम खरवार (24) पुत्र मुन्ना खरवार अपने पिता के साथ रामगढ़ में दुकान चलाता था। 23 मई की सुबह वह घर से किसी काम से गाजीपुर जाने के लिए निकला था। शाम तक वह लापता हो गया। इसी दौरान वह बलुआ पुल से गंगा में कूद गया। उसकी बाइक नदी के किनारे मिली। इससे उसकी पहचान हुई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया और उसके बाद युवक की तलाश शुरू हुई लेकिन उसका पता नहीं चला। इस दौरान परिवार वालों ने क्षेत्र के ही एक युवती और उनके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। रविवार को शुभम खरवार का शव रामघाट पर उतराता मिला। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिवार वालों ने हत्या का मुकदमा दर्ज किए बिना शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देने की बात कहीं। परिजनों का आरोप है कि शुभम को सुनियोजित तरीके से बुलाकर उसकी हत्या की गई और शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया। घटनास्थल के पास मृतक की बाइक और कपड़े मिलने से मामला और अधिक संदिग्ध हो गया। काफी विरोध, दबाव और प्रारंभिक जांच के बाद मंगलवार को बलुआ पुलिस ने आरोपित युवती, उसकी माता, भाई सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि देरी के कारण शव खराब होने की आशंका बढ़ गई। इससे कई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। इसे लेकर ग्रामीणों और परिजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी गई। बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें