चंदौली। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति के दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए पोर्टल खोले जाने को लेकर समय सारणी निर्गत कर दी गई है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने दी है।
उन्होंने बताया कि निर्गत समय सारणी के अनुसार शिक्षण संस्थान स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों का अग्रसारण 17 से 19 अप्रैल तक जिला विद्यालय निरीक्षक, संबंधित विश्वविद्यालय व एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा संस्था की मान्यता, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का वर्ष व अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रामाणिकता 20 अप्रैल से एक मई तक होगी। सस्पेक्ट डाटा को कारणों सहित छात्र-संस्थाओं के लॉगइन पर तीन से 10 मई तक प्रदर्शित किया जाएगा। संदेहास्पद डाटा छात्रों द्वारा तीन से 13 मई तक ऑनलाइन सही करते हुए शिक्षण संस्थाओं में जमा किया जाएगा।बताया कि समस्त दशमोत्तर संस्थाओं को शासन द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छूटे हुए छात्रों के आवेदन पत्रों पर निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।