फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का पालन कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस तथा पीएसी के जवानों ने कस्बा सहित क्षेत्र में रूट मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों से अधिक संख्या में इकट्ठा न होने, लाउडस्पीकर का प्रयोग न करने तथा कानून-व्यवस्था के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। रूट मार्च स्थानीय कस्बा, कलानी बराव, भुड़कुड़ा, खिलची, खखडा, रोहाखि, बरियारपुर, मालदह,बेन, तियरी में निकाला गया। इस दौरान उप निरीक्षक हवलदार यादव, अखिलेश सोनकर, कस्बा चौकी प्रभारी जय सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें