फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने चार को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापा मार कर शराब की 174 शीशी बरामद की। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। पुलिस के अनुसार एसआई धर्मनाथ सिंह ने रविवार की शाम रेलवे ओवर ब्रिज जलीलपुर के पास से राजकुमार जायसवाल निवासी नंदगोला थाना मालसलामी पटना को पकड़ लिया। पुलिस को इसके पास से 70 शीशी शराब बरामद की। इसके बाद एसआई दीनदयाल पांडेय ने टीम के साथ रामकिशुन बहेलिया निवासी भीटी घुमराजपुर थाना रामनगर वाराणसी को हमीदपुर नहर पुलिया के पास से पकड़ लिया। पुलिस को इसके पास से 24 शीशी बरामद हुई। वहीं रात में गश्त के दौरान एसआई संतोष त्रिपाठी ने पीडीडीयू नगर स्थित एक मैरेज लॉन के पास से दो लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से 80 शीशी बरामद हुई। पकड़े गये आरोपियों की पहचान मिथिलेश कुमार निवासी मेहंदीगंज पटना व लाल चौधरी निवासी बकतेयारपुर थाना बेलथान पटना बिहार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब तस्करी के सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें