फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस ने पूर्व विधायक की तीन स्कार्पियो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत के बाद शुक्रवार को बीच सड़क पर वाहन खड़ी कर आतिशबाजी करना सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को महंगा पड़ गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पड़ाव से पूर्व विधायक के तीन स्कार्पियो को सीज कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने आठ सितंबर की शाम पीडीडीयू नगर में रेलवे स्टेशन के सामने जीटी रोड पर वाहन खड़ा कर आतिशबाजी की थी। वाहन को बीच सड़क पर खड़ा करने से जाम की स्थिति हो गई। सोशल मीडिया पर आतिशबाजी का 29 सेंकेड की वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस हरकत में आई और देर रात मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने शिकंजा कसते हुए पड़ाव चौराहे के पास से पूर्व विधायक की तीन स्कार्पियो वाहनों को रोक लिया। उनको जलीलपुर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया। बाद में उन्हें मुगलसराय कोतवाली परिसर में लाकर सीज कर दिया। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पूर्व विधायक की तीन वाहनों को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें