दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूद गंज बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे से पुलिस ने सूचना के आधार पर एक पिकअप से काफी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को भी धर दबोचा। इसके पुलिस तस्करी के आरोपी समेत शराब व पिकअप को थाने ले आई। पुलिस की अनुसार शराब तस्करी का आरोपी राज कुमार ग्राम डरवन थाना रामगढ़ जिला कैमूर का रहने वाला है। बताय कि पिकअप में काफी पैमाने में शराब लादकर उत्तर प्रदेश से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने के लिए अवैध तरीके से ले जा रहा था। गाड़ी से 1818 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।