चंदौली। पशु तस्करी के आरोप में चार थाने धीना, सैयदराजा, शहाबगंज और पीडीडीयू नगर की पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि धीना थाने की पुलिस ने बिहार के कैमूर जिले रहने अनिल कुमार पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। चंदौली के कंदवा के रहने रामबचन पर भी कार्रवाई की गई। सैयदराजा थाने की पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले इमरान अहमद के साथ कृष्णा कोरी और कौशांबी के रहने वाले मोहम्मद हसनैन पर कार्रवाई की गई।
शहाबगंज थाने की पुलिस ने मिर्जापुर के रहने वाले करण कुमार, अनिल कुमार और नखडू के खिलाफ कार्रवाई की गई। पीडीडीयू नगर थाने की पुलिस ने बबुरी के रहने वाले सुरेश राम उर्फ राजू सहित अलीनगर के जय प्रकाश गौड़ उर्फ मख्खन और बबुरी के रमेश राम के खिलाफ कार्रवाई की गई।