फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरियों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के असना गांव में बीते 29 मार्च की रात दो घरों में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। वहीं चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत व पुलिस के प्रति रोष का माहौल है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से चोरियों का खुलासा कराने, चोरों को शीघ्र पकड़वाने और चोरी गए सामान बरामद करवाने की मांग की है।बीते 29 मार्च की रात चोरों ने असना गांव में अमित सिंह बिट्टू के घर में घुसकर 15 हजार रुपए नकदी सहित सोने की नौ अंगूठी, दो सिकड़ी, चार झुमके, कृष्णचूड़ा, सोने के छह कंगन, एक सिक्का, चांदी की एक जोड़ी पायल, करधनी, पैजनी, चांदी के 12 सिक्के सहित कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया था। चोरों ने उसी रात गांव निवासी अजीत जोशी के घर से सोने की दो नथिया, दो मांग टीका, तीन जोड़ी कान के टप्स, मंगल सूत्र, सोने का दो लाकेट, दो नथिया, सोने की अंगूठी, सिकड़ी व चार चूड़ियां सहित चांदी की दो जोड़ी पैजनी, एक जोड़ी पायल, हंसुली, ब्रेसलेट, मेहंदी छल्ला और पांच हजार रुपए नकदी सहित अन्य कीमती सामान उड़ा दिए थे। भुक्तभागियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन कर जल्द ही चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया था लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में असफल रही है। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें