पुलिस और पीएसी जवानों के साथ सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता ने शनिवार को जंगलों में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। टीम के साथ सीओ ने क्षेत्र के लेड़हा, लौवारी, लतमरवा, सुरहुरिया, और डिलबगरा पहाड़ी में पशु अड़ारो, गुफाओं में सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान में जवानों ने जंगलों में निवास कर रहे ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । नंबरों पर तुरंत सूचित करें। पहाड़ी रास्तों से होते हुए जवानों ने सोनभद्र की सीमा के समीप लतमरवा के जंगल में भी सर्च किया । सीओ नक्सल ने जंगल में बसे गांव के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नक्सली संचरण को रोकने में पुलिस की मदद करें।