थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप उत्पाद विभाग द्वारा स्थायी रूप से लगाये बनाये गये चेक पोस्ट के पास एंटी लिकर टास्क फ़ोर्स एवं उत्पाद विभाग तथा मोहनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक ट्रक से काफी मात्रा में शराब बरामद की। शराब जिंक बोरे के खाद के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक समेत खलासी को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा। पकड़े गये दोनों आरोपी यूपी कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार शराब की खेप दिल्ली से ट्रक में छिपाकर बिहार के भागलपुर ले जायी जा रही थी।