नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार की भोर में सिंघीताली पुल के पास एक कंटेनर दो दर्जन से अधिक मवेशी बरामद किए वहीं तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। जहां तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पशु तस्कर की पहचान प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चकरीपुरवा निवासी नदीम, फिरोजाबाद जिले के सुखहाबाद थाना क्षेत्र के तकिया चौम का मंदिर निवासी आमिर व आकाश के रूप में हुई। संवाद