गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने यूपी गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे महेश कुमार गुप्ता को वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर स्थित उसके आवास के बाहर से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे मुगलसराय कोतवाली ले आई। जहां उसके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसआई सुनील कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अरविंद कुमार, भानू प्रताप यादव शामिल रहे।