फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ के जंगल में पुलिस व पीएसी ने की कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देश पर पीएसी व पुलिस के जवानों ने शनिवार को जंगल में कांबिंग किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पहुंचे जवानों ने नक्सली और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली। जवानों ने नौगढ़ थाना क्षेत्र के नोनवट, कर्माबांध, अमृतपुर, देवरी कला के जंगलों में पशु अड़ारों, गुफाओं, जल स्रोतों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान जवानों ने जंगलों में बसे वनवासियों से संदिग्ध व्यक्तियों के आने-जाने के बारे में पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो सरकारी नंबरों या डायल 112 पर कॉल करके तुरंत सूचित करें। जवानों ने जंगली रास्ते से झाड़ियों में प्रवेश करने के बाद पहाड़ी रास्तों पर पहुंचे। अभियान के दौरान थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने वनवासी महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि आप लोग सदैव मास्क का प्रयोग करें। बाजार अथवा राशन की दुकानों, बैंकों में जाते समय मास्क लगाकर ही जाएं। अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें और अपने हाथों को अच्छी तरह से धोकर ही भोजन करें। कांबिंग अभियान में चौकी प्रभारी अमदहां राधा कृष्ण यादव, चौकी प्रभारी औरवाटाडं अलख नारायण, चौकी प्रभारी हरियाबांध राहुल सिंह सहित पुलिस और पीएसी बल के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें