फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नक्सल के प्रति पुलिस प्रशासन बरतेगी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को ब्लॉक सभागार में एएसपी (नक्सल) सतीश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इसमें नक्सल के प्रति पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतने का निर्णय लिया। अध्यक्षता करते हुए एएसपी सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य नक्सल गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और संभावित खतरे से निपटने के लिए पुलिस व पीएसी की तैयारियों को और पुख्ता करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।इस बैठक में सोनभद्र, मिर्जापुर, चकिया, साहबगंज, कंदवा, इलिया तथा बिहार सीमा से लगे थानों के पुलिस अधिकारी और पीएसी के जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि भले ही चंदौली जिले से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है, लेकिन पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बनाए रखना बेहद जरूरी है। नौगढ़ पुलिस क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार रावत ने पुलिस और पीएसी के जवानों को विशेष निर्देश दिए कि वे क्षेत्र और जंगलों में, खासकर बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में, चौकसी बढ़ाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि जेल से छूटकर आए पूर्व नक्सलियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। बैठक में उप जिलाधिकारी विकास मित्तल, सीओ नामेंद्र कुमार रावत, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, चकरघट्ठा थाना प्रभारी संतोष कुमार, उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें