फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक नहीं बदला गया पोल, ठप है बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के बसरतिया गांव के समीप डंपर की चपेट में आने से बुधवार को बिजली का पोल धराशाई हो गया, लेकिन अभी तक दूसरा पोल नहीं लगाया गया। इससे छह गांवों की बिजली आपूर्ति दो दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। दो दिन पहले बुधवार को क्षेत्र के बसरतिया गांव के समीप मिट्टी लादकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पोल से टकरा गया। इससे 11 हजार वोल्ट का पोल धराशाई हो गया। इस पर आधारित छह गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। बावजूद इसके दो दिन बाद भी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से अब तक पोल नहीं बदला गया। इससे अभी भी छह गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस संबंध में जेई जयप्रकाश ने बताया कि विद्युत पोल वहां पर पहुंच चुका है। ठेकेदार के माध्यम से जल्द ही विद्युत पोल लगवा कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें