चंदौली के चार विधानसभा सीटों के लिए सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होना है। जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही हैं। भाजपा ने चंदौली में पूरी ताकत झोंक दी है। जिले में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की सूचना है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री का चंदौली में जनसभा होनेे की संभावना है। हालांकि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं मिल पाया है। प्रधानमंत्री के आगमन की पूरी संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में तीन दिन के लिए आ रहे हैं। इसी दौरान वाराणसी से सटे और प्रदेश के आखिरी जनपद को साधने के लिए यहां आ सकते हैं। पिछले विधानसभा चुुनाव में चंदौली के चार सीटों में तीन सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।