कंदवा। महिला शिक्षा मित्र पीएम और सीएम को राखी भेजेंगी। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र में शिक्षा मित्रों के लिए किए गए वादे को याद दिलाने के लिए ऐसा करने का लिया है। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि महंगाई चरम पर हो गई है और शिक्षामित्रों का भविष्य अंधकारमय है। भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा कराने के लिए जनपद की महिला शिक्षामित्र मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को राखी भेजेंगी। कहा कि सरकार अध्यादेश लाकर शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजन समेत समान कार्य समान वेतन लागू करने, 62 साल की उम्र तक सेवा करने का स्थायी सेवा नियमावली बनाने, शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर शिक्षामित्रों की भी गणना करने, चिकित्सकीय अवकाश देने आदि प्रमुख मुद्दे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी भेजने की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश भी दे दिए गए हैं।