फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक हफ्ते में शुरू हो जाएगी प्लेटलेट रखने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्लेटलेट काउंट कम होने पर रोगियों को अब वाराणसी जाने की जरूरत नहीं होगी। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में अत्याधुनिक कई मशीनें लगाई जा रही हैं, जिससे प्लेटलेट रखने की सुविधा के साथ ब्लड की क्षमता भी बढ़ जाएगी। एक सप्ताह के अंदर यह सुविधा शुरू हो जाएगी, जिससे मरीजों और तीमारदारों को सहूलियत होगी। जिला अस्पताल में अब तक प्लेटलेट रखने की व्यवस्था नहीं थी। इससे मरीजों को वाराणसी रेफर कर दिया जाता था। काफी प्रयास के बाद प्लेटलेट रखने की मशीनें लगाई जा रही हैं। इसके बाद प्लेटलेट की व्यवस्था ब्लड बैंक से मरीजों को एक सप्ताह में मिलने लगेगी। जिला अस्पताल के रक्तकोष इंचार्ज संजय कुमार बताया कि रेफ्रिजरेटेड, सेंटी फयूज, प्लेटलेट एजीटेटर एवं इन्क्यूबेटर प्लाज्मा थाविंग वाथ, ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर सहित कुल नौ मशीनें आ गयी हैं। सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित कर ली गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद लाइसेंस मिल गया है। एक सप्ताह के अंदर प्लेटलेट मरीजों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें