पीडीडीयू नगर। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर 91 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से बटालियन के गोद लिए गांव हृदयपुर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान फलदार और छायादार 20 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एसके गोस्वामी ने सदस्यों का मनोबल ऊंचा करते हुए कहा कि पौधरोपण करना हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। संगठन की ओर से किया जा रहा कार्य सराहनीय है। रोपे गए पौधों को वृक्ष के रूप में खड़ा करना हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण होना चाहिए। पौधे वृक्ष के रूप में होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा कि हमे अपने और आने वाली पीढ़ी दोनों के जीवन की रक्षा के लिए वर्तमान मे पौधों का रोपण और उनका संरक्षण करने की अति आवश्ययकता है। यदि हम आज नही चेते तो कल धरती पर पानी और आक्सीजन की सबसे अधिक कमी होगी। इस मौके पर सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, ग्राम प्रधान रामचन्द्र यादव, गुरुनानक यादव रहे।