फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दौड़ में पिंटू कुमार, रोहित विश्वकर्मा और पूजा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया स्थानीय सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 41वीं वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता शुक्रवार से आरंभ हुई । इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राचार्य प्रोफेसर संगीता सिन्हा ने किया।
विज्ञापन

क्रीडा प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में पिंटू कुमार ने अव्वल रहे। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ शिव प्रसाद विश्वकर्मा ने जीती। 300 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने लंबी कूद में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया । ऊंची कूद छात्र वर्ग में रोहित विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने लंबी कूद में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट, बॉल प्रक्षेपण में शिवकुमारी,गोला प्रक्षेपण छात्र वर्ग में मुकेश कुमार,गोला प्रक्षेपण छात्रा रीमा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में अजय सोनकर अव्वल रहे जबकि राहुल चौबे दूसरे और रोहित विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें