सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में बुधवार से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2021-22 की समेस्टर परीक्षा दो पाली में होगी। जिसमें बीएड, एमए और बीकॉम के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में महाविद्यालय के छह हजार छात्र सहित कुल दस सेंटर के परीक्षार्थी सम्मलित होंगे। मंगलवार को केन्द्राध्यक्ष व प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार पांडेय ने प्रत्येक कमरों का निरीक्षण किया। बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। केन्द्राध्यक्ष व प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे के निगरानी परीक्षा करायी जायेगी। इस मौके पर उड़ाका दल प्रभारी डॉ. उदय शंकर झा, सहायक केन्द्राध्यक्ष डॉ. पीके सिंह, डॉ. श्यामलाल, डॉ. दयानिधि सिंह यादव, डॉ. अभय वर्मा, डॉ. पवन ओझा, चीफ प्राक्टर डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह यादव, प्रमोद पांडेय, डॉ. शमीम राईन रहे।