फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिकों को दी जाएगी मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स युक्त किट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शनिवार को कोविड-19 से बचाव के लिए सभी पोलिंग सेंटर व पोलिंग बूथों पर व्यापक स्तर पर साफ सफाई की गई। इसके बाद सभी सेंटरों को सैनिटाइज किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान प्रत्येक कार्मिक को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स युक्त किट भी प्रदान की जाएगी, ताकि निर्वाचन के दौरान संक्रमण से कार्मिकों का बचाव हो सके। जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिया कि निर्वाचन के जाने से पहले मास्क अवश्यक लगा लें। इसके ही समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहे। साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कहा कि कोविड की गाइड लाइन का पालन निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने तथा मतदान पेटिका को जमा करने तक अवश्य करें। ताकि मतदान कार्य कराने में कोई भी कर्मचारी संक्रमित न हो। संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से तय किए गए नियमों का पालन पूरी निष्ठा के साथ करें। वहीं शनिवार को सभी मतदान केंद्रों की विशेष साफ-सफाई की गई साथ ही दवा का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें